नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी शांतनु पाराशर ने बताया कि बनभूलपुरा पुलिस के एसआई दीवान सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ बीती रात्रि शनि बाजार रोड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम जोशी विहार गौजाजाली पहुंची तभी केजीएन जनरल स्टोर के पास आ रहे युवक द्वारा पुलिस को देख वह भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह अपने मुकाम में सफल नहीं हो पाया। जिसे पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे धर दबोचा।

बैग की तलाशी लेने पर बैग से नशे के 550 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मो. शमशाद पुत्र अनवार हुसैन निवासी ग्राम रूपपुर थाना शहजाद नगर तहसील मिलक जनपद रामपुर हाल निवासी गौजाजाली बताया। युवक ने बताया कि यह इंजेक्शन वह इंद्रानगर नूरी मस्जिद के पास रहने वाले नईम नामक व्यक्ति से खरीद कर लाया था और इन इंजेक्शनों को अपने कमरे में ले जाकर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में आखिर पिंजरे में फंसा गांव की दहशत बना तेंदुआ! 8 साल के लेपर्ड का सुरक्षित रेस्क्यू

नशे में शामिल लोगों को ट्रेस कर उनके खिलाफ होगी कार्रवाई: सीओ सिटी
सीओ सिटी शांतनु पाराशर ने कहा कि नशे के इंजेक्शनों की इतनी बड़ी खेप पहली बार पकड़ी गई है। यह पुलिस की सफलता को प्रदर्शित करता है कि पुलिस अपने कर्तव्य को लेकर पूरी तरह से सजग है। किसी भी तरह का नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा। नशे में शामिल लोगों को ट्रेस कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   150 मीटर गहरी खाई में समाई कार, एक की मौत; तीन घायल, गंभीर को हल्द्वानी भेजा

सफलता पाने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रमोद पाठक, दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, सुनील कुमार, साबिया अंसारी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440