नगदी व सट्टे पर्ची के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशाखोरी व सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा दिन प्रतिदिन कसता ही जा रहा है लेकिन फिर भी सट्टे का कार्य करने वाले अपने कार्यों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। लेकिन पुलिस की पैनी नजर से ऐसे लोग बच नहीं पा रहे हैं और पुलिस की गिरफ्त में दिन प्रतिदिन आ रहे हैं। इस क्रम में पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से नगदी और सट्टा पर्ची बरामद की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मं पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की पुलिस गश्त पर थी, इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध अवस्था में नजर आया और वह पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा लेकिन की मुस्तैदी के सामने वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और पुलिस के हाथ आ गया, पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 540 रूपए की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई। पकड़े गए सटोरिए ने अपना नाम भरत सागर पुत्र डोरी लाल सागर निवासी लाइन नंबर 16 बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: करें ये उपाय, पितरों और भगवान विष्णु-शिव की मिलेगी विशेष कृपा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440