वाहन में ला रहा चार पेटी शराब के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल मे चलाये जा रहे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने कार से लाई जा रही चार पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज तस्करी मे प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।

एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक के के नेतृत्व में दमुवाढूंगा चौकी पुलिस क्षेत्र में वाहनों की चौकिंग कर रही थी। इस दौरान कार संख्या यूके04एच 3309 को रोककर जब वाहन की तलाशी ली गई तो कार से 4 पेटी अंग्रेजी बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 36360 रूपए बताई जा रही है। पकड़े गए युवक ने अपना नीरज गड़िया पुत्र पुष्कर गड़िया निवासी कमलुवागांजा मुखानी बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दमुवाढुंगा फिरोज आलम व कां. रवि कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   भगवान बलराम जयंती पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440