उत्तराखण्ड में पहले चरण के मतदान के साथ 55 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद, यह रहा प्रदेश में मतदान प्रतिशत…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रातः 7 बजे शुरू हुआ मतदान सायं 5 बजे समाप्त हुआ। पांचों सीटों पर पांच बजे तक वोटिंग 53.56 प्रतिशत रहा। मतदान को लेकर नये मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। नैनीताल में कई-कई किमी दूर जाकर मतदान किया गया। राज्य की लोकसभा की पांचों सीटों पर पहले चरण के मतदान के साथ ही 55 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। जिले में बंपर वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक नैनीताल जिले की छह विधानसभाओं में 57.09 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। शाम पांच बजे तक अल्मोड़ा में 44.43, गढ़वाल में 48.79, हरिद्वार में 59.01, नैनीताल में 59.36 और टिहरी में 51.01 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे तक
राज्य का कुल औसत – 53.56 प्रतिशत
नैनीताल- 59.36 प्रतिशत
हरिद्वार – 59.01 प्रतिशत
अल्मोड़ा – 44.43 प्रतिशत
टिहरी – 51.01 प्रतिशत
गढ़वाल – 48.79 प्रतिशत

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में 44.95, चमोली में 45.16, रूद्रप्रयाग में 45.07, टिहरी गढ़वाल में 36.03, देहरादून में 45.13, हरिद्वार में 51.94, पौड़ी गढ़वाल में 40.84, पिथौरागढ़ में 37.46, बागेश्वर में 41.08, अल्मोड़ा में 36.54, चंपावत में 42.35, नैनीताल में 47.56 और उधम सिंह नगर जिले में 51.3 प्रतिशत वोटिग हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

मतदान को लेकर नये मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नैनीताल में कई नए मतदाताओं ने कई-कई किलोमीटर दूर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनका भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। जिसके परिणाम 4 जून को आएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440