महिला ने लगाया होटल लीज पर दिलाने के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। होटल लीज पर दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति पर पीड़ित महिला ने लाखों रूपऐ हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता नीमा तिवारी निवासी रामपुर रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पहचान कुछ समय पूर्व रामपुर रोड में ही रहने वाले सुनील अग्रवाल से हुई थी। जिसपर सुनील अग्रवाल ने एक होटल लीज पर दिलाने की बात कही और बयाने के तौर पर 1.11 लाख रूपये ले लिये। बाद में पीड़िता को पता चला कि उक्त होटल में कुछ कानूनी व्यवधान है। पीड़िता ने जब सुनील से पैसे वापस लौटाने को कहा तो उसने 11 हजार तो लौटा दिए, शेष एक लाख रूपये की रकम नहीं दी। इस बीच उसने एक चेक भी दिया जो बाउंस हो गया। आरोप है कि अब सुनील रकम लौटाने में आनाकानी कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440