समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पति पर अपनी ही नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि विरोध करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बरेली रोड में रहने वाली महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका पति लंबे समय से अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। जब वह इसका विरोध करती है तो उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। बीती रात भी जब उसने पुत्री से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













