महिला ने पड़ोसी दंपत्तियों पर लगाया उसके पति के साथ मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पड़ोसी दंपत्तियों पर उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में छड़ायल नयाबाद निवासी नीता जोशी ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाले सोबन सिंह कनवाल व उसकी पत्नी शीला, भुवन रौतेला, उसकी पत्नी तुलसी रौतेला ने उसके पति गोकुल चन्द्र जोशी के साथ मारपीट की। जिसमें उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440