अस्पताल से मरीजों के चोरी हुए मोबाइल के साथ महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अस्पताल में भर्ती मरीजों का मोबाइल फोन चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि पंकज खत्री निवासी छड़ायल के द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि उसके पिता रमेश सिंह को कोरोना संक्रमित होने के चलते 8 मई को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच 9 मई को उसके पिता का मोबाइल फोन अस्पताल से चोरी हो गया। इसके अलावा चोरों ने उसी वार्ड में भर्ती मुखानी निवासी भुवन चन्द्र जोशी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस को सौंपी तहरीर के आधार पर मेडिकल चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि छानबीन में अस्पताल की ही महिला सफाई कर्मचारी की मोबाइल चोरी में संलिप्तता पाई गई। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी सफाई कर्मचारी शाहिदा बेगम निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440