महिला पार्षद ने लगाया युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला पार्षद ने कुछ युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड नंबर 12 राजेंद्र नगर की पार्षद राधा आर्या ने कहा है कि बीती शाम वह अपने पति विनोद कुमार के साथ धोबीघाट के पास स्थित सुनार की दुकान में खरीददारी करने गई। इस बीच वहां पहले से मौजूद मोहित, अंकुश निवासी बजरी कंपनी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उस पर अभद्र टिप्पणी की गई। महिला पार्षद ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440