महिला ने किया कोतवाली में हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। पुलिस ने महिला के पति को सूचित कर कोतवाली बुलाया है।
शनिवार को केमू स्टेशन में एक महिला के हंगामे की सूचना पर सीपीयू टीम पहुंची। सीपीयू टीम ने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुई। इस पर महिला पुलिस कर्मियों को बुलाकर उसे कोतवाली ले जाया गया। महिला का नाम भगवती जोशी पत्नी सुरेश जोशी निवासी पंचायत घर रामपुर रोड बताया है। कोतवाली में एसएसआई कैलाश नेगी ने महिला से पूछताछ की तो उसने वहां भी हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद रूद्रपुर में कार्यरत महिला के पति को सूचित किया। उसने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। लिहाजा वह उसे लेने आ रहा है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440