समाचार सच, हल्द्वानी। फेसबुक पर महिला के फोटो पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में हरिपुर गांगू, उत्तरांचल कॉलोनी निवासी महिला ने कहा है कि एक व्यक्ति उसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर रहा है। जिसमें कुछ लोग गंदे-गंदे कमेंट कर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













