छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों से परेशान महिला पहुंची पुलिस की शरण में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक से परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है। महिला ने युवक पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद बनभूलपुरा में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि पड़ोस में ही रहने वाला मोण् इमरान पुत्र तनवीर अहमद उस पर गलत नजर रखता है और आये दिन छेड़छाड़ करता रहता है। तहरीर में आरोप है कि बीते दिवस आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440