महिला अस्पताल में ही होंगी जांचें, पैथोलॉजी लैब के लिए 21 लाख अवमुक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब स्थापना की दिशा में कार्य तेज हो गया है। लैब स्थापना के लिए जिला प्रशासन ने 21 लाख अवमुक्त कर दिए हैं। साथ ही टैक्नीशियनों व अटेंडेंट की तैनाती भी अस्पताल में कर दी गई है। लैब स्थापना से यहां आने वाले मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। महिला अस्पताल नगर का एकमात्र सरकारी अस्पताल है। यहां नगर व आस-पास के क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं ईलाज हेतु पहुंचती हैं। इतना ही नहीं पर्वतीय क्षेत्रों से भी मरीजों का इस अस्पताल में उपचार के लिए आना-जाना लगा रहता है। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसका जीर्णाेद्वार कर बेडों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई। इसका फायदा यहां आने वाले मरीजों को मिलने भी लगा। लेकिन अस्पताल में पैथोलॉजी लैब न होने से मरीजों को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल व निजी लैब में जांच के लिए जाना पड़ता है। इससे जहां उपचार में अत्यधिक समय लगने के साथ ही निजी लैबों में जांचों का अत्यधिक शुल्क भी वहन करना पड़ता है। इसके चलते अस्पताल में पैथोलॉजी लैब स्थापित करने की आवश्यकता जताई जाने लगी। यह मामला जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में आया तो उन्होंने लैब स्थापना की दिशा में कार्य शुरू कर दिया। लेकिन कोरोना संक्रमणकाल के चलते इस कार्य में कुछ विलंब हुआ। लेकिन अब लैब स्थापना की दिशा में तेजी से काम होता दिख रहा है। जिलाधिकारी के अनुसार महिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब की स्थापना जल्द हो और मरीजों को अस्पताल में ही जांच सुविधा मिले, इसे ध्यान में रखते हुए तेजी से काम किया जा रहा है। लैब स्थापना के लिए 21 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। साथ ही अस्पताल में 2 लैब टैक्निशियन 2 लैब अटैंडेन्ट तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही महिला अस्पताल में लैब उपकरण भी स्थापित कर दिये गये हैं। टैक्नीशियनों को प्रशिक्षित करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व महिला चिकित्सालय सीएमएस को यह भी निर्देश दिए हैं कि आगामी वित्तीय वर्ष से पूर्व पैथोलॉजी लैब संचालित कर दी जाए। जिससे मरीजों की जांचें अस्पताल में ही हो सकें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंडः आज फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों से मैदान तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, रहे सर्तक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440