औरतें कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं, भरी सभा में फिसली बाबा रामदेव की जुबान

खबर शेयर करें

समाचार सच, मुम्बई। योगगुरु बाबा रामदेव किसी ना किसी मसले को लेकर सुर्खियों में रहने वाले माने जाते है। इस बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के सामने महिलाओं के कपड़ों लेकर बाबा रामदेव ने ऐसी टिप्पणी कर कर दी है, जिसे सुनकर अमृता फडणवीस भी दंग रह गईं। योगगुरु ने महिलाओं के पोशाक के ऊपर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। दरअसल, ठाने में आयोजित कार्यक्रम में योगगुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं के पोशाक पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि महिला साड़ियों में भी अच्छी लगती हैं। महिला सूट सलवाड़ में भी अच्छी लगती हैं। महिला किसी भी पोशाक में अच्छी लगती है और तो और महिला कुछ भी ना पहने तो भी बहुत अच्छी लगती है। बता दें कि बाबा रामदेव के उपरोक्त बयान को विवादित बताकर लोग उस पर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

इसके अलावा बाबा रामदेव ने अमृता फडणवीस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘अमृता फडणवीस की मुस्कान बहुत प्यारी है। वो किसी भी सूरत में अच्छी लगती हैं। इसके पीछे वजह यह है कि वह हमेशा खुश रहती हैं। समय पर खाती हैं और ध्यानपूर्वक आहार लेती हैं। और योग जरूर करती हैं। अगर वो सबकुछ इसी तरह करती रही तो मुझे लगता है कि 100 साल होने पर भी बूढ़ी नहीं होगी। बता दें कि बाबा रामदेव के बयान की अमृता फडणवीस ने मुस्कुरा कर स्वागत किया। लेकिन एक पल के लिए वो दंग भी रह गई थीं। ध्यान रहे कि अभी यह अभी यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440