महिलाओं ने पति व परिवार की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वट सावित्री का पर्व यहाँ समूचे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व के अवसर पर पर महिलाओं ने अपने पति व परिवार की दीर्घायु के लिए उपासना करते हुए वट वृक्ष की पूजा अर्चना की और कोरोना महामारी से परिवार की रक्षा के लिए भी माता से मनोकामना मांगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और संतान प्राप्ति के लिए रखती हैं। हालांकि इस व्रत की तिथि को लेकर भिन्न मत हैं। स्कंद पुराण तथा भविष्योत्तर पुराण के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को यह व्रत करने का विधान है, वहीं निर्णयामृत आदि के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को व्रत करने की बात कही गई है। तिथियों में भिन्नता होते हुए भी व्रत का उद्देश्य एक ही है सौभाग्य की वृद्धि और पतिव्रत के संस्कारों को आत्मसात करना। कई व्रत विशेषज्ञ यह व्रत ज्येष्ठ मास की त्रयोदशी से अमावस्या तक तीन दिनों तक करने में भरोसा रखते हैं। इसी तरह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से पूर्णिमा तक भी यह व्रत किया जाता है। विष्णु उपासक इस व्रत को पूर्णिमा को करना ज्यादा हितकर मानते हैं। वट सावित्री व्रत में ‘वट’ और ‘सावित्री’ दोनों का विशिष्ट महत्व माना गया है। वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है। पुराणों में यह स्पष्ट किया गया है कि वट में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है। इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा आदि सुनने से मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है


नगर में विभिन्न विभिन्न स्थानों में प्रातकाल से महिलाएं ने वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु व संतान प्राप्ति की मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान बरेली रोड स्थित सुयाल स्टेट में भी वट सावित्री पर्व को महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप में मनाते देखा गया। वहीं लटूरिया बाबा आश्रम, पटेल चौक आदि कई स्थानों पर वट के वृक्ष में कलावा लपेटकर पूजा अर्चना करती महिलाएं नजर आयी।
वहीं नारायण पुरम कॉलोनी परिसर में स्थित शिवालय में महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करते हुए धागा बांधकर उनकी लंबी उम्र की भगवान से कामना की।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440