महिलाओं ने थाली बजाकर किया ‘अग्निपथ’ का विरोध, दिया धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड महिला मंच से जुड़ी महिलाओं ने आज प्रातः गांधी पार्क के बाहर एकत्र होकर अग्निपथ योजना का विरोध करते हुये थाली बजाई। इस दौरान उत्तराखंड महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा की चार साल के बाद युवाओं का क्या होगा। क्या सभी युवाओं को दोबारा रोजगार मिल पाएगा, सरकार इसकी गारंटी दे। कमला पंत ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है, यहां के युवाओं और जनजीवन पर इस योजना का गहरा असर पड़ेगा। युवाओं को दोबारा रोजगार के लिए नए सिरे से प्रयास करने होंगे। महिलाओं को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। इसलिए उन्हें विरोध में उतरना पड़ा। उन्होंने सरकार से योजना को वापस लेकर पुरानी भर्ती योजना बहाल करने की मांग उठाई। निर्मला बिष्ट ने कहा कि सरकार ने यदि योजना निरस्त नहीं की तो आंदोलन जारी रहेगा। भुवनेश्वरी कठैत ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करे, बल्कि रोजगार देना है तो विभागों में खाली पड़े पदों को भरने का काम करे। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और थाली बजाकर अपना विरोध प्रकट किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार! 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 13 लाख के जेवर बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440