विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ पर महिला आयोग सख्त, दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भूतनाथ मंदिर के पास एक युवक द्वारा विदेशी पर्यटक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लेते हुए कड़ाई से कार्यवाही की बात की है।

उन्होंने लक्ष्मणझूला पुलिस थाना के एसओ से फोन पर मामले की जानकारी ली और ऐसे मामले में कड़ाई से कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि समाज मे इस प्रकार का बर्ताव अत्यंत शर्मनाक है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की कड़ी सजा होनी चाहिए।

मामले में उन्होंने जांच के आदेश भी दिए है। जिस पर एसओ लक्ष्मण झूला ने बताया कि उक्त अपराध के संबंध में आरोपी के विरुद्ध लज्जा भंग करने और हत्या से प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर

एसओ ने बताया की लड़का सहारनपुर का निवासी है कुछ दिन पहले ही यहां घूमने आया था। अब वो पुलिस की हिरासत में है। और विदेशी पर्यटक महिला का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी, राहुल-अखिलेश और खड़गे पर साधा निशाना, बोले- घाटे में चल रही मोहब्बत की दुकान

Women’s Commission strict on molestation of foreign tourists, gave instructions for strict action

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440