उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार-येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। गरज, चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गरज और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -   सही पोस्चर अपनाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नींव: डॉ. अंकिता चन्दना

प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से लोग पहले ही बेहाल हैं। बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आज का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 19°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -   सघन चेकिंग अभियान के तहत कालाढूंगी एवं काठगोदाम में वाहन सीज, 02 चालक गिरफ्तार

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440