सिंचाई विभाग की संपत्ति पर वर्षों पुराने धार्मिक स्थल पर चला प्रशासन का पीला पंजा, विरोध पर लाठीचार्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज हरिद्वार के बहादराबाद गंगनहर पटरी पर सिंचाई विभाग की संपत्ति पर स्थित वर्षों पुराने धार्मिक स्थल पर प्रशासन का पीला पंजा चला। विरोध करने आए लोगों ने इसका विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बहादराबाद-शिवालिक नगर रोड को जाम करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने विरोध करने वालों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इसके बाद फिर ध्वस्तिकरण का काम पूरा किया गया। इस दौरान ज्वालापुर पुलिस और पीएससी को मौके पर बुलाया गया था।

बहादराबाद-ज्वालापुर रोड स्थित नहर पटरी पर एक धार्मिक स्थल को हटाने को सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। धार्मिक स्थल को तोड़ने से पहले मौके पर ज्वालापुर पुलिस एक प्लाटून पीएसी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों से वार्ता की। कोर्ट का हवाला देकर सरकारी संपत्ति से धार्मिक स्थल हटाने का प्रमाण दिया। धार्मिक स्थल को तोड़ने की बात जैसे ही लोगों में पहुंची तो मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और विरोध शुरू हो गया। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को मौके से डेढ़ सौ मीटर दायरे के बाहर ही रोके रखा। शाम चार बजे लोगों ने शिवालिक नगर-बहादराबाद रोड को जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया। जब लोग नहीं मानें तो लाठीचार्ज कर दिया।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया हरिद्वार गंगनहर पटरी पर अवैध रूप से एक धार्मिक स्थल बनाया गया उसे चेक करा। यहां व्यवसायिक आड़ में जो निर्माण किया गया है उसे शासन, हाईकोर्ट और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में हटाये जाना आवश्यक है। उसी क्रम में आज विजिट किया गया। इस धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों के साथ और सहयोग से अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने बताया भविष्य में सिंचाई विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि इस पर कोई अतिक्रमण ना करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440