समाचार सच, हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत अजय भट्ट ने खाटू श्याम मन्दिर परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योगा किया। उन्होने कहा योग शरीर व मस्तिस्क दोनांे को स्वास्थ रखता है वहीं योग भारत की सभ्यता और संस्कृति की पहचान भी है।
संासद श्री भट्ट ने कहा कि योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जो भारत की देन है जिसे पूरा विश्व मानता है। उन्होने कहा योग धर्म नही विज्ञान है जिसमे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। उन्होने कहा योग करो तन-मन से निरोग रहो।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, संासद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, प्रदीप जनौटी, विनीत अग्रवाल, प्रताप रैक्वाल, शान्ति भट्ट, दिनेश आर्य, चन्दन बिष्ट, गीता जोशी , आशा शुक्ला, देवेन्द्र बिष्ट, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, योगाचार्य हेमन्त जोशी आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










