समाचार सच, नैनीताल। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने नैनीताल राजभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।
श्रीमती मौर्य ने बताया कि योगाभ्यास सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने की प्रतिक्रिया है हर भारतीय को अपनी जीवन पद्धति में लाना चाहिए। ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ विश्व पटल पर भारतीय योग की स्वीकार्यता को एक साथ मिलकर मनाने का अवसर है।
राज्यपाल ने कहा कि योग आध्यात्मिक, मानसिक और शाररिक अनुशासन है जिससे न सिर्फ शारीरिक अभ्यास या व्यायाम बल्कि विचारों और कार्याे के बीच संतुलन और ताल-मेल स्थापित किया जा सकता है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में पूरे विश्व ने आयुर्वेद और योग की उपयोगिता को और अधिक समझा और इसके लाभ के महत्व को जानकर इसे अपनाया है। हम सभी को अपनी इस प्राचीन परम्परा को पूरे गौरव के साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों को सीखाना, समझाना और सौंपना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि योग करने के लिए उम्र की कोई बाधा नहीं है इसलिए हर वर्ग को योग पूरे उत्साह से करना चाहिए। योग स्वस्थ तन, मन और व्यक्तित्व विकास का एकमात्र माध्यम है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










