सट्टा पर्ची व नगदी के साथ युवक को धर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक युवक को सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक लाल मस्जिद के पास सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा वहां छापा मारा गया तो एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। जिसे घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4290 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मो. आलम पुत्र मो. उमर निवासी लाइन नंबर 17 बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक लंबे समय से सट्टे के कारोबार में संलिप्त है। उससे पुलिस को इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी हाथ लगी हैं। युवक के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   भगवान बलराम जयंती पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440