ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां अजबपुर क्षेत्र में ईयरफोन लगाकर पटरी पर चल रहे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। इधर सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान मजर निवासी मच्छी बाजार नजीबाबाद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। वर्तमान में वह भगत सिंह कालोनी रायपुर में रह रहा था।

यह भी पढ़ें -   46 साल बाद लौटा गुमशुदा बेटा, आवाज सुनते ही मां ने पहचान लिया; साधु के भेष में देख छलक पड़े आंसू

पुलिस के अनुसार युवक ने ईयरफोन लगाया हुआ था और पटरी पर चल रहा था। इसी बीच ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में गया। एंबुलेंस से उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाला मजर भवन निर्माण में शटरिंग का काम करता था और अपने किसी परिचित के साथ अजबपुर में आया था। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में मौत को मात! गंगनहर में 1 किमी तक बहती रही बुजुर्ग महिला, युवक की सतर्कता से बची जान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440