समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने एक युवक पर पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर मारपीट करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार शीशमहल काठगोदाम निवासी महिला ने कहा है कि उसकी पुत्री के साथ कुल्यालपुरा निवासी रोहित पुत्र करन ने दोस्ती कर शादी का झांसा दिया। लेकिन शादी की बात को लेकर हमेशा टाल मटोल कर रहा था तथा वह एक वर्ष से शादी की बात को टाल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 जून को जब उनकी पुत्री बाजार जा रही थी तो उक्त युवक ने नैनीताल रोड पर ऑटो रूकवा लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा, इस मारपीट से युवती इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसका परिजनों को समय से पता लगते हुए उसे अस्पताल ले गये जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला का आरोप है कि युवक अक्सर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता है साथ ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










