समाचार सच, हल्द्वानी। मादक पदार्थों व नशाखोरी रोकने के लिए पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
आम्रपाली चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान भाखड़ा पुल के समीप संदिग्धावस्था में खड़े युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 120 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम गुरदेव सिंह उर्फ काका पुत्र जंगीर सिंह निवासी ग्राम ककराला रोशनपुर गूलरभोज बताया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


