कच्ची शराब के साथ युवक को धर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को शराब के साथ धर दबोचा, उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। एसआई त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने पीपल पड़ाव, वन बैरियर के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली तो उसमें से 35 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर युवक गुरुदेव सिंह पुत्र जग्गीर सिंह निवासी ककराला थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक ने बताया कि वह लंबे समय से इस कारोबार को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने युवक को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440