देशी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के चलते शराब की दुकानें बंद होने का फायदा उठा रहे एक युवक को पुलिस ने देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
दमुवाढूंगा चौकी पुलिस के अनुसार कोविड कर्फ्यू के अनुपालन व नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रकसिया नाला तिराहे के पास प्लाट में एक युवक शराब की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां पेड़ की आड़ में खड़ा युवक पुलिस को देखकर सकपका गया। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 55 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। युवक ने पुलिस को अपना नाम राजेश आर्या पुत्र हरीश चन्द्र आर्या निवासी अम्बेडकर पार्क जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा बताया है। पुलिस ने युवक को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440