अवैध चाकू के साथ युवक दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रही थी। गुरुवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गौला पार्किंग मजार के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।

यह भी पढ़ें -   लहसुन खाने के चमत्कारिक फायदे

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध (नाजायज) चाकू बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमन उर्फ चिन्तामणि पुत्र मो० हसीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा बताया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल महबूब अली और अमित शरण शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440