समाचार सच, हल्द्वानी। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी सीबीआई समेत संवैधानि संस्थाओं का का दुरूपयोग करने के विरोध में यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते पुतले को आग के हवाले कर दिया।
यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू व प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार ने कहा दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के भीतर दाखिल हो कर पुलिस द्वारा जो कांग्रेस के नेतागणों व कार्यकर्ताओ के साथ किया है व भारतीय राजनीति में काला अध्याय है एवं लोकतंत्र की हत्या है इस कृत्य की युवा कांग्रेस घूर निंदा करती है। इस तरह का कृत्य बयान करता है कि केंद्र सरकार कितना डरी और घबराई हुई है कि व राहुल गांधी द्वारा उठाई जा रही। गरीबो, ओबीसी, मजलूमांे, बेरोजगारों की आवाज़ को दबाना चाहती है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विशाल भोजक व पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट, संदीप भसोड़ा, पंकज कश्यप ने कहा जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जारा है व आपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ कांग्रेस मुख्यालय में किसी को जाने नही दिया जारा है और एक छावनी में तब्दील किया हुआ है वहीं लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद के साथ – साथ दो-दो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी करना इस बात को प्रदर्शित करता है कि जन भावनाओं का दमन किया जा रहा है जो कि लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नही है। पुलिस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के साथ हुई बर्बरता भी बेहद दुखद है।
सचिन राठौर, नाजिम अंसारी, शानू अल्वी, शैलेन्द्र दानु, अक्षत पाठक, रक्षित बिष्ट, सुजल सचिन, पंकज अधिकारी, सौरव कुमार, मनीष आर्य, नीरज कोहली, निखिल कुमार, वरुण गौर, आनंद आर्य आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













