युवकों ने लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवकों ने कुछ लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधी आश्रम निवासी कमलेश भट्ट पुत्र कौस्तुभानंद व जमन सिंह पुत्र स्व. दीवान सिंह द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह बीती 26 दिसम्बर को बसानी से वापस लौट रहे थे तभी शराब के नशे में धुत भुवन शर्मा व उनके साथी उनकी गाड़ी के आगे आ गये। जब उक्त लोगों से वाहन के आगे से हटने के लिए कहा गया तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गये। उनका यह भी आरोप है कि उनके द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440