आज सुबह उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसाः ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी गढ़वाल। जिले के कौडियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 08.05 बजे चौकी व्यासी से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हैं।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि सरिया से लदा एक भारी ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिससे एक कार टकरा गई।

कार में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। हादसे में धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलवर सिंह), उम्र लगभग 55 वर्ष, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका शव कार में बुरी तरह फंस गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने कटर मशीन (आरआर सॉ) की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -   पीछे से ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बायोटेक कर्मचारी की मौत

शव को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 सितंबर 2026, गुरुवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440