धारी तहसील में विजिलेंस का शिकंजा, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
नैनीताल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने कार्रवाई करते हुए धारी तहसील में तैनात एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर भूमि की नाप कराने के बदले शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने 26 सितंबर को ट्रैप की कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार धारी तहसील के मौड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति को अपनी जमीन की नाप करानी थी। इसी सिलसिले में वह क्षेत्रीय पटवारी निर्मल बोरा के संपर्क में आया। आरोप है कि भूमि की नाप की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में पटवारी ने उससे 30 हजार रुपये की मांग की।
शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय सीधे सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद विजिलेंस ने मामले की प्रारंभिक जांच की। अधिकारियों के मुताबिक जांच में रिश्वत मांगने से संबंधित आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम तैयार की गई।

यह भी पढ़ें -   बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: आज रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक, कल से तीन दिन की हड़ताल

पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर गठित टीम ने 26 सितंबर को धारी तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी पटवारी के पास भेजा गया।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने 30 हजार रुपये पटवारी को दिए, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्मल बोरा को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने मामले से संबंधित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा, हेली सेवा भी बंद, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

विजिलेंस की कार्रवाई के बाद सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों में भी हड़कंप की स्थिति है। सतर्कता अधिष्ठान की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी सरकारी विभाग में काम कराने के बदले रिश्वत की मांग की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने कार्रवाई करने वाली ट्रैप टीम के सदस्यों के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत 1064 टोल फ्री हेल्पलाइन के अलावा 9456592300 व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440