प्रदेश सरकार राज्य के सुदूर क्षेत्रों में 1 रूपए में जनता को करायेगी जल संयोजन उपलब्ध: कौशिक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और बूथ स्तर तक सत्यापन का कार्य पूर्ण हो गया हैं। प्रदेश सरकार राज्य के सुदूर क्षेत्रों की जनता को 1 रूपए में जल संयोजन उपलब्ध करायेगी, उक्त विचार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा महिला मोर्चा की बैठक के दौरान कहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की विकास नीतियों के साथ जन जन तक पहुंच रहे हैं और उत्तराखंड में भाजपा संगठन मजबूती के साथ चुनाव के लिए तैयार हैं। जल्द ही उत्तराखंड में रक्षा मंत्री व ग्रह मंत्री का दौरा प्रस्तावित है। कौशिक ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और सरकार ने प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक मात्र 1 रुपये में जनता को जल संयोजन उपलब्ध कराया है और पूरे प्रदेश में सभी को शुद्ध जल मिले यह प्रयास किया गया है। प्रदेश में पुनः जनता के सहयोग से भाजपा चुनाव में बहुमत से सत्ता में आयेगी।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा निकाल रही कांग्रेस को इसका तत्काल भी मिल गया और पंजाब में परिवर्तन हो गया। उन्होंने कहा कि गुटबाजी और अंर्तकलह से जूझ रही कांग्रेस झूठ और आडम्बर के भरोसे अधिक दिन तक जनता को गुमराह नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस का यही हाल है कांग्रेस में अलग अलग क्षत्रप परिवर्तन यात्रा में शरीक है और कांग्रेस के बिखराव को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। यहाँ पर भी परिवर्तन यात्रा के जरिये जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की असलियत भी सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशो में गुटबाजी के कारण विकास कार्याे पर इसका असर देखने को मिलता रहा है और उतराखंड को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है। कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोरी घोषणाएं कर उत्तराखंड की जनता को बहकाने का प्रयास कर रही हैं और राज्य की जनता इसका जवाब 2022 के चुनावों में देगी। वार्ता में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, संजय दुम्का मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440