रिश्वत की पेशकश के मामले में निजी सचिव गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुकदमा प्रभावित करने के लिए जज के निजी सचिव को रिश्वत की पेशकश का मामला प्रकाश में आया है। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार ऊषा गुप्ता बनाम धर्मेश माहेश्वरी के एक मुकदमे चल रहा है। जिसमें सिविल जज जूनियर डिविजन, हल्द्वानी के 23 अक्टूबर 2010 के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय, नैनीताल में याचिका दायर की गई है। इस मामले को अंकित टंडन ने प्रभावित करने का काम किया। जिसमें उसने न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा के निजी सचिव को व्हाट्सअप मैसेज किया गया और रिश्वत की पेशकश की गई। जज के निजी सचिव ने मामले से न्यायालय के साथ ही पुलिस को अवगत कराया। इस मामले में उच्च न्यायालय ने आरोपी अंकित टंडन की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसके लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इधर पुलिस ने आरोपी अंकित टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8/12 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440