समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि राज्य में सरकार जहां बेरोजगारों के लिये कार्य नहीं कर रही है। वहीं शराब के दामों में कमी कर लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि सपा राज्य में युवाओं के हितों के लिए सड़कों पर उतरेगी। जिस प्रकार राज्य में सरकार शराब के दामों में कमी करने की घोषणा कर रही है, उससे युवाओं में नशाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। वहीं अपराधों में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने सीएम से युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने और राज्य में नशाखोरी की घटना रोकने पर शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


