बेटी की शादी के बचे थे 10 दिन, मां हो गयी गहने लेकर प्रेमी संग फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक कलयुगी मां द्वारा किया मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। मामला मंगलौर के एक गांव का है, जहां घर में 10 दिन बाद ही बेटी की शादी होनी थी। शादियों को लेकर तैयारियां जोरों पर थी। और बेटी को दहेज में देने के लिए सोन-चांदी के गहने भी बनवाये गए थे, लेकिन शादी से 10 दिन पहले ही बेटी की मां अपने प्रेमी के साथ शादी के जेवर लेकर फरार हो गई।

जब कलियुगी मां के प्रेमी संग फरार होने का घर के सदस्यों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। बता दें कि महिला के पति की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। जिसके बाद महिला एक युवक के साथ प्यार कर बैठी।

वहीं, घर में महिला की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी, शादी का वक्त नजदीक आया तो परिवार के सदस्यों ने दहेज इकट्ठा करना शुरू कर दिया। बेटी के लिए कुछ जेवर भी बनवाये, लेकिन बेटी की डोली उठने से पहले ही उसकी मां दहेज के जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी के संग फरार होने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी के जश्न में डूबे परिजनों को गहरा धक्का लगा। पीड़ित परिजनों ने मंगलौर कोतवाली पहुंच कर फरार महिला और उसके प्रेमी को पकड़ने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440