10 thousand reward wanted accused arrested, police was looking for a long time
समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी की मुखानी थाना पुलिस की कार्रवाई में 10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था
ज्ञात हो कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सक्रिय, वांछित, इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में नैनीताल पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस ने कई मामलों में चोरी समेत अन्य मामलों वांछित चल रहे आमिर पुत्र स्व. मुशीर निवासी मोहल्ला सिर्स टोला थाना तम्बौर जिला सीतापुर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। उस पर दस हजार का इनाम घोषित था। अभियुक्त के कब्जे से चांदी के जेवरात व बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम
आम्रपाली चौकी प्रभारी कमित जोशी, उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी, ज्योति कोरंगा, गुलाब सिंह कम्बोज, सिपाही चंदन सिंह नेगी व अरूण राठौर।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















