छात्रों के लिए बड़ी राहतः उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक बढ़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने अकादमिक सत्र जनवरी 2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 फरवरी 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने बताया कि निर्धारित तिथि तक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश लिया जा सकता है। उन्होंने अध्ययन केन्द्रों और विद्याशाखाओं को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित करें।

विश्वविद्यालय ने वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी आगामी सेमेस्टर या वर्ष के लिए समय से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है, इसलिए अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि से पहले आवेदन अवश्य पूरा कर लें।
प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी और विवरणिका विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440