समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज बुधवार, 18 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर अक्षय नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन जगद्धात्री देवी की पूजा और आंवले के वृक्ष का पूजन विशेष फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय नवमी पर पूजा-अर्चना, दान और यज्ञ करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है तथा रोग, शोक और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
शास्त्रों में अक्षय नवमी को अबूझ मुहूर्त माना गया है। मान्यता के अनुसार इसी दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था। आज भूमि, भवन, सोना-चांदी, वाहन और आभूषण आदि की खरीदारी के लिए भी शुभ अवसर माना जा रहा है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
सूर्य राशि: वृश्चिक
मास: मार्गशीर्ष (चान्द्रमास के अनुसार कार्तिक)
पक्ष: शुक्ल
तिथि: नवमी
नक्षत्र: शतभिषा
सूर्योदय: सुबह 6:44 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:13 बजे
राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक
विशेष: अक्षय नवमी, जगद्धात्री पूजन, आंवला पूजन
शुभ पूजा एवं खरीदारी मुहूर्त
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
इस अवधि में पूजा-अर्चना, दान और भूमि-भवन, सोना-चांदी, वाहन व आभूषण आदि की खरीदारी शुभ मानी गई है।
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि तथा यात्रा के योग हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष राशि: व्यापार में रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। रोजगार में संघर्ष रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन राशि: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है। परिवार में खुशियां रहेंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♋ कर्क राशि: रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह राशि: रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें।
♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
♎ तुला राशि: रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मानसिक तनाव और राजनीतिक उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्य पूरे हो सकते हैं और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है।
♐ धनु राशि: परिवार में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें तथा अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुंभ राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



