गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली पहली प्रभात फेरी, गुरबाणी के जयकारों से गूंजा हल्द्वानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
सिख धर्म के प्रथम गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह हल्द्वानी में पहली प्रभात फेरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल संगत ने ‘श्री गुरु नानक तेरी जय होवे’ के जयकारों और मधुर गुरबाणी गायन से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।

सिख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (रजि.), हल्द्वानी की ओर से आयोजित प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह रामलीला मैदान से हुआ। यहां से संगत शब्द कीर्तन करते हुए काठगोदाम, चड्ढा बिल्डिंग और कॉलटैक्स पहुंची। इसके बाद सभी श्रद्धालु एकत्रित होकर गुरबाणी का गायन करते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा, काठगोदाम पहुंचे, जहां पहली प्रभात फेरी का समापन हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। संगत ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों और उनकी शिक्षाओं का स्मरण करते हुए शब्द कीर्तन किया। जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्प वर्षा से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया।

यह भी पढ़ें -   जनगणना-2027 को लेकर दुग्ध संघ की पहल, 710 समितियों के जरिए 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान

इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा काठगोदाम के मुख्य सेवादार बलजीत सिंह चड्ढा, कंवलजीत सिंह उप्पल, परविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, मालिन कोहली, जसप्रीत सिंह, जसबीर सिंह गोल्डी, गुरविंदर सिंह, अमन आनंद, नाटी वीर जी, जसपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह और प्रभजोत सिंह रिंकल सहित अनेक सेवादार मौजूद रहे।

वहीं स्त्री सत्संगत की ओर से बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरजीत कौर, बीबी बलजीत कौर, बीबी सतवीर कौर, बीबी रविंदर कौर और बीबी मनमोहन कौर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर: तीन दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत, 36 घायल, कई परिवारों में पसरा मातम

कार्यक्रम के समापन पर हल्द्वानी गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह आनंद ने समस्त संगत और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी काठगोदाम का आयोजन में सहयोग एवं भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

18 नवंबर को निकलेगी दूसरी प्रभात फेरी
गुरुद्वारा कमेटी के मीडिया प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार, 18 नवंबर को दूसरी प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी सुबह 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब, रामपुर रोड के लिए प्रस्थान करेगी।

उन्होंने समस्त साध-संगत से निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल होने और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशियों में सहभागी बनने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440