जिला युवा महोत्सव में वुडलैंड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, लोकगीत और नृत्य में प्रथम

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल डेस्क।
विकास भवन भीमताल में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार हासिल किए। सांस्कृतिक और रचनात्मक विधाओं में विद्यार्थियों की उपलब्धियों से विद्यालय का नाम रोशन हुआ।

महोत्सव में एकल लोकगीत प्रतियोगिता में कक्षा 8 के जयेश जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एकल नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 9 की भाविका भट्ट ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। समूह लोकगीत प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -   गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली पहली प्रभात फेरी, गुरबाणी के जयकारों से गूंजा हल्द्वानी

विद्यार्थियों की इस सफलता में संगीत शिक्षिका एवं मार्गदर्शिका श्रीमती कविता जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर प्रशिक्षण, अभ्यास और मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: चमोली में आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, 4.1 और 2.8 रही तीव्रता

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440