जयपुर पाडली में सुरेश भट्ट का जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं संग 2027 में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, कालाढूंगी डेस्क।
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के जयपुर पाडली में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान श्री सुरेश पंत के आवास पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

जनसंपर्क के दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीतिक चर्चा हुई। सुरेश भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

यह भी पढ़ें -   झाड़ियों के बीच मिला अज्ञात युवक का शव, 10-12 दिन पुराना होने की आशंका से मचा हड़कंप

इस दौरान रमेश पडालिया, रवि कुरिया, मुकेश पडालिया, भुवन पांडे, चेतन जोशी, भुवेंद्र जोशी, हरेंद्र थापा, नारायण सिंह, पूरण कांडपाल, महेश जोशी, दिनेश कबड़वाल, किरण पांडे, बच्ची सिंह महरा, लीला भट्ट, चंपा पडालिया, ललिता देवी, पुष्पा देवी और जगदीश पंत सहित कई स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440