18 अक्टूबर 2025 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १८ नवम्बर २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०२८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ३ गते मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि ७/१२ बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ६/४२ बजे सूर्यास्त ५/१० बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

मेष राशि
आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के संकेत बन रहे हैं। व्यापार और करियर में गति आएगी तथा नया कार्य शुरू करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है, हालांकि प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य आगे बढ़ने लगेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ व सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग और नौकरी में परिवर्तन की संभावनाएँ बनी हुई हैं।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग आपको महत्वपूर्ण लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट की आशंका है। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव दिख सकते हैं, लेकिन घरेलू शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सड़क हादसों के पीड़ितों को अब सभी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

कर्क राशि
घर में किसी शुभ कार्य या आयोजन की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य सुधरेगा।

सिंह राशि
करियर संबंधी चिंताएँ कम होंगी और लंबित कार्य पूर्ण होने लगेंगे। व्यापार या नौकरी में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। भगवान श्री गणेश की आराधना शुभ फल दिलाएगी। मनोकामनाओं की पूर्ति के संकेत हैं तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि
परिवारिक तनाव धीरे-धीरे कम होगा। संतान से जुड़ी चिंताएँ समाप्त होंगी। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के संकेत हैं। व्यापारियों को विशेष लाभ तथा नए कार्य की शुरुआत के योग बन रहे हैं।

तुला राशि
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मानसिक दबाव कम होने लगेगा। संतान पक्ष को लेकर मन में चिंता रह सकती है, लेकिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा संभव है। अंत में संतान की ओर से सकारात्मक समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव का अनुभव हो सकता है, लेकिन संतान पक्ष से राहत मिलेगी। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक धन लाभ की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में चलते-चलते धधक उठी थार, चार युवक कूदकर बचे, आधे घंटे में फायर टीम ने बुझाई आग

धनु राशि
परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल बनेगा। संतान संबंधी चिंताएँ दूर होंगी। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे और राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि
तनाव में कमी आएगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। संपत्ति या घर-परिवार संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल है। करियर में भी सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि
मित्र सहयोग करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। किसी गैर-जरूरी यात्रा में समय और धन व्यय हो सकता है।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति में मान-सम्मान या पद प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। दिन धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता के साथ बीतेगा।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440