CM धामी का ‘बचपन का सपना’ पूरा: खटीमा में 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को बड़ी सौगात

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए एक बड़ी सौगात दी। नगर पालिका क्षेत्र में करीब 7 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनी भव्य CSD कैंटीन का उन्होंने विधिवत लोकार्पण किया।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने कैंटीन का निरीक्षण कर पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया। यह कैंटीन लंबे समय से क्षेत्र के सैनिकों की एक बड़ी जरूरत मानी जा रही थी।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा इसके साथ एल नीनो का डबल असर, पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी लू

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 60 वीर वीरांगनाओं और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने स्वर्गीय पिता, सूबेदार शेर सिंह धामी को भी याद किया और अपनी माता विशना देवी व पत्नी गीता धामी के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   गंगा स्नान में दान का जितना महत्व है, उससे कहीं अधिक महत्व गंगाजल के विशेष उपाय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खटीमा में CSD कैंटीन बनाना उनका पुराना सपना था, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि बचपन में अपने सैनिक पिता के साथ बनबसा कैंटीन जाते समय उन्होंने पूर्व सैनिकों की परेशानियों को करीब से देखा था। तभी से उनके मन में खटीमा में एक बेहतर कैंटीन बनाने का संकल्प था, जिसे अब उनकी सरकार ने पूरा कर दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440