कार्तिक पूर्णिमा 2026 इन:कुछ स्थानों पर दीपदान करने से वर्ष भर के दीपदान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। देव दिवाली 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, देव दिवाली कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इसे देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन आज भी देवता पृथ्वी लोक पर आते हैं और गंगा स्नान करते हैं और दीपोत्सव मनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ जगहों पर दीपदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ स्थानों पर दीपदान करने से वर्ष भर के दीपदान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। जानें देव दिवाली के दिन किन जगहों पर दीपक लगाना चाहिए।

देव दिवाली क्यों मनाते हैं?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रिपुरासुर नाम का एक राक्षस देवी-देवताओं को परास्त कर देता था। ऋषि-मुनियों को यज्ञ नहीं करने देता था, परेशान करता था। तब सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव की प्रार्थना की, तब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। तब सब देवी-देवता प्रसन्न हुए और स्वर्ग लोक से पृथ्वी लोक आए और यहां पर गंगा में स्नान करके दीप जलाकर उत्सव मनाया। कहा जाता है कि तभी से देव दिवाली पर गंगा स्नान और दीप दाप किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवता काशी में एकत्र हुए थे, गंगा स्नान किया था और दीपोत्सव मनाया था। इसलिए ज्यादातर भक्त काशी में जाकर स्नान करते हैं और दीपदान करते थे।

इन जगहों पर देव दिवाली पर लगाएं दीपक
मुख्य द्वार

देव दिवाली के दिन पहला दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ पितृ देव भी प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक संपन्नता आती है।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक पूर्णिमा 2026: 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें क्या है व्रत, गंगा स्नान और दान का

रसोई घर
देव दिवाली पर दूसरा दीपक रसोई घर या किचन में लगाना चाहिए। इसके अलावा यह दीपक उस स्थान पर भी रख सकते हैं जहां पर पानी के जल भरकर रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बरकत का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की भार्गवी रावत ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते पांच पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

तुलसी के पौधे
देव दीपावली के दिन तीसरा दीपक तुलसी के पौधे के सामने रखना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

भगवान शिव के मंदिर में
देव दिवाली के दिन चौथा दीपक घर के मंदिर या किसी शिव मंदिर में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन शिवालय या शिव मंदिर में दीपदान करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

अपने घर के ईशान कोण में
देव दीपावली के दिन पांचवां दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ईशान कोण को देवताओं की दिशा और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। मान्यता है कि इस दिन ईशान कोण में दीपक लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

दीपदान का सबसे उत्तम समय क्या है?
दीपदान का सबसे उत्तम समय संध्याकाल होता है। इसलिए सूर्यास्त के समय जब रात होने लगे तब दीपदान करना चाहिए। देव दीपावली पर दीपदान का शुभ समय शाम 5रू24 से रात 7रू48 बजे तक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440