हल्द्वानी की भार्गवी रावत ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते पांच पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

खबर शेयर करें

UAE एशियन ओपन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक पर किया कब्जा, अब तक 71 पदक जीत चुकी हैं भार्गवी

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी की होनहार खिलाड़ी और वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा भार्गवी रावत ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन एशियन ओपन चैंपियनशिप 2026 में भार्गवी ने दो स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल पांच पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

भार्गवी की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। इससे पहले भी वह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में तीन कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अब तक उनके नाम कुल 71 पदक दर्ज हो चुके हैं।

सफलता के साथ सादगी भी बनी पहचान
खेल के मैदान में लगातार सफलता हासिल करने वाली भार्गवी अपने सरल, सहज और विनम्र व्यवहार के लिए भी जानी जाती हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी भार्गवी स्वयं विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों और विद्यालय परिवार से मिलीं। उनका यह व्यवहार उनके संस्कारों और विद्यालय के प्रति लगाव को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक पूर्णिमा 2026 इन:कुछ स्थानों पर दीपदान करने से वर्ष भर के दीपदान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है

माता-पिता के मार्गदर्शन और मेहनत का भी योगदान
भार्गवी की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता दीपक रावत और मोनी रावत का महत्वपूर्ण योगदान है। दोनों शिक्षक हैं और उन्होंने बेटी को अनुशासन, प्रोत्साहन तथा बेहतर मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
खेल के मैदान में चैंपियन, पढ़ाई के प्रति समर्पित और व्यवहार में विनम्र भार्गवी आज अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य

वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिवार ने भार्गवी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि भार्गवी आने वाले समय में भी इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440