कार्तिक पूर्णिमा 2026: तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक और चौमुखा दीपक जलाए,ऐसे बनाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व देशभर में 24 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन देवदीपावली इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस दिन देवता खुद धरती पर आते हैं और उसी खुशी के लिए दीपक जलाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव श्रीहरि का और श्रीहरि भगवान शिव का पूजन करते हैं, इसलिए इस दिन दोनों की पूजा होती है। इस दिन स्नान और दान का बहुत अधिक महत्व है। वहीं दीपदान को भी पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन तीन तरह के दीप जलाए जाते हैं। यहां हम आपको तीनों तरह के दीपों के बारे में बताएंगे। इनमें पहला दीपक है 365 बाती वाला, दूसरा दीपक है आटे का चौमुखा दीपक और तीसरा दीपक है तुलसी की सूखी लकड़ियों से दीपक बनाकर जलाने से। इन तीनों के बारे में यहां हम विस्तार से बताएंगे

गोले वाला 365 बत्ती वाला दीपक क्यों जलाते हैं और कैसे बनता है?
गोले वाला 365 बत्ती का दीपक इसलिए जलाया जाता है जिससे आपको कार्तिक पूर्णिमा पर 365 दीपों के दीपदान का फल मिल जाए। इसके लिए एक सूखे गोले को बीच से काट लें। इसके किनारे में अच्छे से स्वास्तिक बना लें। फिर इसमें रूई की 365 बाती लगाकर, इसमें घी भरकर इसे श्रीहरि के सामने अर्पित करें। इसे थोड़ी दूर पर अर्पित करें, क्योंकि जब यह जलेगा तो इससे काफी ऊंची लौ ऊठेगी, जिससे आग लगने से बचाने के लिए किसी थाली में रखकर नीचे फूल बिछाकर चावल रखकर जमीन पर खुले में रख लें। कहते हैं, इससे 365 दीपदान का फल मिलता है।

आटे का चौमुखा दीपक
आटे का चौमुखा दीपक इसलिए जलाते हैं, क्योंकि कहा जाता है कि इस दिन हमारे पितर धरती पर आते हैं। इसलिए आटे का दीपक शुद्ध होता है और इसके चार मुख बनाकर इसके अपने दरवाजे पर जला दें और प्रार्थना करें कि ये दीपक हमने अपने पितरों के लिएजलाया है। वे जहां भी हैं, अपनी दिशा में जाएं और प्रस्थान करें।

यह भी पढ़ें -   भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान तेज, 26 नवंबर को राज्यपाल को सौंपे जाएंगे बैनर

तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक
तुलसी अगर घर में सूख गई है तो इसका भी दीपक आप जला सकते हैं। ताजी तुलसी की लकड़ी को ना तोड़ें, इससे पाप चढ़ेगा। अगर तुलसी सूख गई है और इसमें पत्ते नहीं आते हैं, इसके लिए घर में सूखी तुलसी की लकड़ी को छोटे-छोटे बाती के आकार में तोड़कर गिनकर बांध लें और इसपर रूई लपेट कर घी भरकर दिए में रखकर श्रीहरि को अर्पित करें।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य

वाराणसी के गंगा घाटों पर दीपों की अनुपम छटा
देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाटों पर दीपों की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। घाटों, मंदिरों और गंगा किनारे दीप जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। घरों में भी तुलसी चौरा, पूजा स्थल और मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की रोशनी से जगमगाते घाट और मंदिर धार्मिक आस्था, सद्भाव तथा आध्यात्मिक चेतना का संदेश देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440