गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित छठी और अंतिम प्रभात फेरी सम्पन्न, गुरुद्वारे में शुरू हुआ अखंड साहिब पाठ

खबर शेयर करें

गुरबाणी कीर्तन से गूंजा हल्द्वानी, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संगत ने किया स्वागत

समाचार सच, हल्द्वानी।
साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित छठी और अंतिम प्रभात फेरी रविवार सुबह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरबाणी गायन और कीर्तन के माध्यम से प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का गुणगान किया। प्रभात फेरी के समापन के बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री अखंड साहिब पाठ की आरंभता भी की गई।

प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रामलीला ग्राउंड से हुआ। इसके बाद प्रभात फेरी मीरा मार्ग, बरेली रोड, धरमपुरा गली, नैनीताल रोड, कारखाना बाजार और पटेल चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर सम्पन्न हुई।

पूरे मार्ग में संगत गुरबाणी और कीर्तन का गायन करते हुए गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान करती रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया। गुरबाणी की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार के बड़े फैसले: 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

श्री अखंड साहिब पाठ की हुई आरंभता
प्रभात फेरी के समापन के पश्चात समूह संगत की ओर से श्री अखंड साहिब पाठ की आरंभता की गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगमीत सिंह ने पाठ आरंभ कराया। इस दौरान संगत ने लंगर हॉल में प्रसाद एवं लंगर ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें -   22 नवंबर से शुरू होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, कुमाऊं के 9 जिलों और 60 प्रखंडों में होगा जनसंपर्क

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार स. अमरजीत सिंह आनंद (बंटी), महासचिव स. कंवलजीत सिंह शेरू, स. सनी आनंद, स. मनलीन कोहली, मीडिया प्रवक्ता स. हरजीत सिंह चड्ढा, कोषाध्यक्ष स. जसपाल सिंह, स. तेजिंदर सिंह नाटी, स. प्रभजोत सिंह रिंकल, बीबी बलजीत कौर, बीबी मनमोहन कौर और बीबी जसमीत कौर सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य सेवादार स. अमरजीत सिंह आनंद ने सभी जत्थेबंदियों और संगत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त सिख संगठनों एवं संस्थाओं से 24 नवंबर को आयोजित होने वाले श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के विशाल गुरपर्व में सेवा, सहयोग और सहभागिता करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440