आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026: रविवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें अपना भविष्य

खबर शेयर करें

रवि प्रदोष व्रत का संयोग, कुछ राशियों को मिलेगा धन लाभ तो कुछ को रहना होगा स्वास्थ्य और वाणी के प्रति सतर्क

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज रविवार, 22 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और अश्विनी नक्षत्र का संयोग है। आज रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आज का पंचांग
दिन: रविवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: अश्विनी
सूर्योदय: सुबह 6:47 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:12 बजे
राहुकाल: शाम 4:30 से 6:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक
व्रत: रवि प्रदोष व्रत

आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
♉ वृष राशि: रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और राजनीति में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के साथ नए काम की योजना बन सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।

यह भी पढ़ें -   मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, अर्थी को दिया कंधा

♋ कर्क राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, जबकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह राशि: विशेष लाभ और रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से विवाद की आशंका है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग हैं। अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें।

♎ तुला राशि: मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। धन खर्च बढ़ सकता है, संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   22 नवंबर से शुरू होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, कुमाऊं के 9 जिलों और 60 प्रखंडों में होगा जनसंपर्क

♑ मकर राशि: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। अधिकारियों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है।
♒ कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग हैं और स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440