मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, अर्थी को दिया कंधा

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल/हरिद्वार।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद परिजन और ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा भी दिया। मां के निधन से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पैतृक आवास से हरिद्वार के लिए रवाना हुई।

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित नमामि गंगे घाट पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाना है। इसके लिए घाट पर तैयारियां की गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से लक्ष्मणझूला बैराज मोटर मार्ग होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 20 नवंबर 2026, शुक्रवार | हरि प्रबोधिनी एकादशी पर आज होगा तुलसी पूजन और दीपदान, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्य

अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ राजनेता और संत-महात्माओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से पंचूर से हरिद्वार तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   विक्रांत के शतक और कार्तिकेय की हैट्रिक से आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल की शानदार जीत

91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी 91 वर्ष की थीं और पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में रहती थीं। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर भी अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
सावित्री देवी के निधन पर देशभर के राजनीतिक नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440